नकली नोटों का धंधा करने वाले पुलिस ने पकड़ लिए

money-image
पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में थी. ये लोग नकली नोटों के कारोबार को बहुत समय से चला रहे थे.

रामपुर पुलिस ने नकली नोट के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नेपाल से नकली नोट भारत लाते थे और उन्हें रामपुर और अन्य जगहों पर खपाते थे। उनके पास से 30 हजार के नकली नोट भी मिले हैं।

पुलिस के दस्ते ने रात में सूचना पर पीलखार नदी के पास से दो लोगों को पकड़ा। वे नकली नोट का धंधा करते हैं। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि शादाब और मुजम्मिल ने पूछताछ पर बताया कि वे नेपाल से नकली नोट भारत लेकर आये हैं। वे लंबे समय से नेपाल जाते रहे हैं। मुजम्मिल भोट थाना क्षेत्र के बांसनगली का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी पत्नि भी जेल जा चुकी है। पकड़े जाने से पूर्व भी दोनों 50 हजार से अधिक के नकली नोट नेपाल से लाकर रामपुर में चला चुके हैं।

पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसे लंबे समय से दोनों की तलाश थी। ये लोग नकली नोटों के कारोबार को बहुत समय से चला रहे थे।

मुजम्मिल ने पुलिस को बताया है कि उसने दिल्ली में दस हजार रुपये खपाये हैं। जबकि भोट क्षेत्र में बारह हजार नकली नोट खपाये हैं। लोकल एजेंटों के द्वारा इनका धंधा फलफूल रहा था। पुलिस की नजर अब लोकल एजेंटों पर भी है।

-टाइम्स न्यूज़ रामपुर.



Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन करें ...