ब्राह्मण सभा की एक बैठक में अमरोहा जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का आयोजन कताई मिल शिव मंदिर पर किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि मुकुल देव शर्मा ने सभा के दौरान अपने विचार रखे तथा कई मुद्दों पर चर्चा की। अमरोहा जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा फरीदपुर वाले ने कार्यकारिणी का गठन किया।
ब्राह्मण सभा की गठित कार्यकारिणी में संजय शर्मा अव्वलपुर वाले जिला उपाध्यक्ष घोषित किये गये। जिला महामंत्री जयप्रकाश शर्मा को बनाया गया। इस दौरान सचिन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में शीशराम शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, सतवीर शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...