चारों सीट फिर से सपा के खाते में होंगी -डॉ. जितेन्द्र

jitendra-yadav-gajraula-samajwadi-party
डॉ. जितेन्द्र यादव ने बसपा को जातिवाद और भाजपा को साम्प्रदायिक आधार पर राजनीति करने वाले विकास विरोधी दलों की संज्ञा दी तथा कहा कि इनकी मंशा जनता भांप गयी है.

वस्त्र उद्योग विभाग के फंड सदस्य तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सपा नेता डॉ. जितेन्द्र यादव को भी पदारुढ़ होते ही दूसरे नेताओं की तरह सूबे में जल की बजाय विकास की गंगा बहती दिखने लगी है। उन्होंने दावा किया है कि इसबार भी सूबे में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।

वस्त्र उद्योग मंत्रालय की इकाई के सदस्य मनोनीत होने के बाद टाइम्स से वार्ता करते हुए डॉ. यादव उत्साह से लबरेज़ दिखाई दिये। उन्होंने जिले की चारों सीटें फिर से सपा के खाते में जाने का विश्वास जताया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की नीतियों की जहां प्रशंसा की, वहीं दोनों मंत्रियों महबूब अली व कमाल अख्तर तथा अशफाक अली और एम. चन्द्रा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी विकास कार्यों को इन सभी ने एक टीम भावना से आगे बढ़ाने में अपने दायित्वों का उचित निर्वहन किया है।

डॉ. यादव ने बसपा को जातिवाद और भाजपा को साम्प्रदायिक आधार पर राजनीति करने वाले विकास विरोधी दलों की संज्ञा दी तथा कहा कि इन दलों की मंशा को सूबे की जनता भांप गयी है। अब वह इन दलों के बहकावे में नहीं आने वाली। बीते पंचायत चुनावों में सपा विरोधी सभी दलों की हालत जनता ने की है, वही हालत वह विधानसभा चुनाव में करेगी तथा भारी बहुमत से सपा को सत्ता में लायेगी।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...