कोहरे से आवागमन पर असर, पारा गिरा

fog-in-amroha-district
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन कोहरे भरे रह सकते हैं.

अमरोहा जिले में कोहरे की चादर ने जनजीवन प्रभावित किया है। गुरुवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बुधवार और मंगलवार को भी आधे दिन तक कोहरे का असर देखने को मिला था। आवागमन पर असर पड़ रहा है। हाइवे पर वाहनों को विजिबलिटी कम होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे उत्तर भारत में कोहरा देखा जा रहा है। सबसे अधिक असर रेलगाड़ियों के संचालन पर हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। कुछ का समय बदलना पड़ा है। रेल विभाग का कहना है कि आने वाले समय में कोहरा आता रहेगा तो संचालन बाधित होता रहेगा। चूंकि दिसंबर और जनवरी के शुरु में कोहरे की मार रेलवे पर सबसे अधिक पड़ती है, इसलिए ट्रेनों के शेड्यूल परिवर्तित होंगे।

पिछले चौबीस घंटे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। लोगों ने कोहरे और ठंड की मार से घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। केवल जरुरी कामों से ही बाहर आ रहे हैं। जगह-जगह सड़कों के किनारे अलाव भी जलते दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन कोहरे भरे रह सकते हैं। वैसे भी कोहरे की यह शुरुआत है। तापमान भी उसी अनुरुप गिरता रहेगा जिससे ठंड बढ़ेगी।

-टाइम्स न्यूज अमरोहा.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...