'पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने का मायावती का सपना पूरा नहीं होगा’

swati%2Bsingh%2Bmayawati
स्वाति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती से उनके परिवार को जान का खतरा है.


भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मायावती पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मायावती से उनके परिवार को जान का खतरा है। साथ में कहा कि यह खतरा आजीवन रहेगा।

स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं जीतने वालीं। उनका पांचवी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का सपना भी साकार नहीं होगा। वे चुनाव में पराजित होंगी।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उनके महिला विरोधी होने की बात साबित होती है।

mayawati-on-dayashankar

स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष थे। इसी साल जुलाई महीने में उन्होंने मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली थी जिसे लेकर भारी बवाल हुआ था। उसका विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की पत्नि, बेटी और मां के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहे थे।

स्वाति सिंह ने तब मायावती के खिलाफ मोर्चा खोला था। उधर भाजपा ने दयाशंकर सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। बाद में स्वाति सिंह को भाजपा ने महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था।

मायावती सहित बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से अबतक स्वाति सिंह मायावती का विरोध जमकर कर रही हैं।

-गजरौला टाइम्स स्टाफ़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...