अब आयेंगे प्लास्टिक के नोट, जरुरी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है

reserve-bank-of-india-rbi
आरबीआई पहले से प्लास्टिक के नोट छापने की योजना बनाती रही है।

केन्द्र सरकार बहुत जल्द कागज के नोट के बदले प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी में है। इसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। यानि कुछ समय के इंतजार के बाद भारत में प्लास्टिक करेंसी आ जायेगी। सरकार ने संसद में इस बारे में कहा।

वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि प्लास्टिक की करेंसी छापने के बारे में फैसला ले लिया गया है। इसके लिए जरुरी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। आरबीआई पहले से प्लास्टिक के नोट छापने की योजना बनाती रही है। अब उसे अमल में लाने की तैयारी है।

प्लास्टिक के नोट की उम्र लगभग पांच साल होती है। माना जाता है कि इसकी नकल मुश्किल है। इसकी छपाई भी कागज के मुकाबले अधिक साफ होती है। कहा जा रहा है कि सरकार फिलहाल छोटे नोट जैसे 10 रुपये के नोट प्लास्टिक के चलायेगी। फरवरी 2014 में भी केन्द्र सरकार ने संसद में बताया था कि वह प्रयोग के तौर पर 10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट उतार सकती है। उसके लिए चार बड़े शहरों का जिक्र किया गया था जिनमें शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर और कोच्चि का नाम था।

-टाइम्स न्यूज ब्यूरो.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...