गांव लतीफपुर में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए उम्मीदवार चौ. जयदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि माहौल बसपा के पक्ष में है। जनता भाजपा तथा सपा समेत सभी दलों को अच्छी तरह समझ गयी, लोगों को केवल बसपा पर ही भरोसा रह गया है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिस एकजुटता और मनोबल से काम कर रहे हैं, उसे जारी रखें परिणाम हमारे पक्ष में ही रहेंगे।
जिलाध्यक्ष डा. होरी सिंह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस या सपा कोई भी हो, इन सभी दलों को किसान, मजदूर और अल्पसंख्यक चुनाव के दौरान ही याद आते हैं। इन दलों के नेता बाद में इन्हें भूल जाते हैं और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर जनता का शोषण करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ बसपा को विजयी बनाने का आहवान किया।
बैठक में नूर अब्बास राणा, रिसाल सिंह, लेखराज सिंह, विमल कुमार, मुकुट सिंह, गीताराम शर्मा, नजसल हसल, नरेश सिंह, वीर सिंह, विजयपाल सिंह, जयपाल सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ नौगांवा सादात.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...