डा. ढिल्लो या चेतन निकाल सकते हैं सीट -विजयपाल

vijaypal%2Bsingh%2Bbku
कांग्रेस को इसका लाभ होगा जबकि भाजपा को थोड़ा नुकसान हो सकता है.


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. विजयपाल सिंह ने कहा है कि नौगांवा सादात विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों में डा. हरि सिंह ढिल्लो और निफ्ट चेयरमेन चेतन चौहान में से जिसे भी उम्मीदवार बनाया जायेगा, वही सीट को निकाल लेगा। चौ. विजयपाल सिंह अपने ईंट-भट्टे पर टाइम्स से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से चुनावी परिणाम प्रभावित होंगे। कांग्रेस को इसका लाभ होगा जबकि भाजपा को थोड़ा नुकसान हो सकता है।

भाकियू नेता ने कहा कि यदि नौगांवा से कई जाट मैदान में आ गये तो यह सीट फिर से सपा के खाते में चली जायेगी। इसलिए यहां से भाजपा को बहुत ही सोच समझकर उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए। उन्होंने रालोद तथा राकिसपा के उम्मीदवारों को अनावश्यक करार दिया।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...