जानेमाने अभिनेता ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
ओमपुरी कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को अंबाला में हुआ था। ओमपुरी ने दो विवाह भी किये।
शुरु में गंभीर भूमिकायें निभाने वाले ओमपुरी ने कॉमेडी फिल्मों में भी जानदार अभिनय किया था।
ओमपुरी ने आक्रोश, अर्ध सत्य, चाची 420, मालामाल वीकली, गुप्त, जाने भी दो यारो आदि फिल्मों में यादगार भूमिकायें निभायीं। आखिरी बार वे घायल रिटर्न में बड़े पर्दे पर दिखे थे।
ओमपुरी ने हॉलीवुड फिल्मों जैसे ईस्ट इज ईस्ट, सिटी ऑफ़ ज्वाय आदि फिल्मों में काम किया।
उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री, फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड आदि ने नवाजा गया।
ओमपुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के पटियाला से पूरी की जो उनका ननिहाल भी था।
-टाइम्स न्यूज स्टाफ.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...