
बहुजन समाज पार्टी की दूसरी सूची जारी हुई है। इसमें अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं।
हसनपुर से गंगा सरन पर भरोसा बरकरार रहा है। गंगा सरन 2012 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें सपा के कमाल अख्तर ने पराजित किया था।
गंगा सरन इस बार भी हसनपुर से पुराना हिसाब चुकता करने की कोशिश करेंगे।
बसपा द्वारा अमरोहा जिले की चार विधानसभा सीटों पर घोषित उम्मीदवार हैं :
1. अमरोहा - नौशाद अली
2. धनौरा - डा. संजीव लाल
3. हसनपुर - गंगा सरन
4. नौगांवा सादात - जयदेव सिंह.
जरुर पढ़ें : क्या है मायावती का चुनावी गणित?
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो अमरोहा से शाहिद को बसपा ने टिकट दिया था। वे सपा के उम्मीदवार महबूब अली से हार गये थे। महबूब अली ने राम सिंह को 21 हजार 805 मतों से पराजित किया था। महबूब को 60,807 वोट प्राप्त हुए थे।
धनौरा विधानसभा सीट पर 2012 में सपा के माइकल चन्द्रा ने बसपा के उम्मीदवार हेम सिंह आर्य का पराजित किया था। चन्द्रा की जीत का अंतर 7629 वोट रहा। हेम सिंह की पराजय का कारण उनका चुनाव से कुछ समय पहले उम्मीदवार घोषित होना था। पूर्व में डा. संजीव लाल बसपा के उम्मीदवार थे। ऐन मौके पर हेम सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया गया था।
साथ में पढ़ें : महबूब और इंजीनियर में कांटे की टक्कर, भाजपा को उम्मीदवार की तलाश
नौगांवा सीट पर बसपा के उम्मीदवार राहुल कुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। सपा के अशफाक अली खां ने उन्हें मात्र 3662 वोट से पराजित किया था।
हसनपुर विधानसभा सीट पर भी बसपा दूसरे नंबर पर रही। यहां बसपा उम्मीदवार गंगा सरन सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर से 32228 मतों से हार गये थे।
-टाइम्स न्यूज अमरोहा.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...