पिछले विधानसभा चुनाव में अमरोहा जिले में सभी चारों सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। यदि अमरोहा सीट की बात करें तो यहां से सपा के कद्दावर नेता महबूब अली ने चुनाव जीता था। उन्हें भाजपा के राम सिंह से संघर्ष नहीं करना पड़ा और वे बड़े अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
महबूब अली को 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 60,807 वोट प्राप्त हुए थे। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी राम सिंह को केवल 39,002 मत मिले थे। महबूब ने राम सिंह को 21 हजार 805 वोट के भारी अंतर से पराजित किया था।
महबूब अली को 34.40 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। राम सिंह 22 प्रतिशत मत मिले।
बसपा के शाहिद को 32,886 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे। पीस पार्टी के नौशाद अली को 24,768 वोट प्राप्त हुए थे। वे चौथे नंबर पर थे। नौशाद इस बार बसपा से मैदान में हैं। कांग्रेस की बात करें तो उसके उम्मीदवार मो. अकील पांचवें स्थान पर रहकर दस हजार मत भी हासिल नहीं कर सके। उन्हें केवल 9384 वोट मिले थे।
2012 में अमरोहा विधानसभा सीट का हाल (टॉप फाइव) :
1. महबूब अली (सपा) - 60,807
2. राम सिंह (बीजेपी) - 39,002
3. शाहिद (बसपा) - 32,886
4. नौशाद अली (पीस पार्टी) - 24,768
5. मो. अकील (कांग्रेस) - 9384
2. राम सिंह (बीजेपी) - 39,002
3. शाहिद (बसपा) - 32,886
4. नौशाद अली (पीस पार्टी) - 24,768
5. मो. अकील (कांग्रेस) - 9384
जरुर पढ़ें : रालोद बिगाड़ेगा चुनावी समीकरण
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...