रालोद छोड़ समर्थकों सहित बलवीर हाथी पर सवार

बलवीर-सिंह-इंद्रवती-निरंजन-सिंह
इससे मंडी धनौरा में रालोद को धीरे-धीरे से ही सही लेकिन तगड़ा झटका लगा है.


मतदान से दो सप्ताह पूर्व रालोद के पूर्व मण्डलाध्यक्ष चौ. बलवीर सिंह, उनकी पत्नि तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंद्रवती ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रालोद छोड़ बसपा में शामिल होकर रालोद को बड़ा झटका दिया है। यहां एक ओर रालोद के वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी मुट्ठीभर कार्यकर्ताओं के बीच रालोद की मजबूती का आहवान कर रहे थे, तो उन्हीं से चंद कदम दूर पुराने रालोद नेता पार्टी को अलविदा कह हाथी पर सवार हो रहे थे।

बसपा-चुनाव-चिन्ह-हाथी

जनपद अमरोहा के बछरायूं नगर में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार में बसपा उम्मीदवार डा. संजीव लाल के समर्थन में सभा की थी। इसी दौरान नल का हैंडल छोड़ चौ. बलवीर सिंह, इंद्रवती तथा उनके बेटे निरंजन सिंह ने हाथी की सवारी का ऐलान किया।

सिद्दीकी ने उनके साथ सैकड़ों समर्थकों को भी बसपा में शामिल करने की घोषणा की। इससे मंडी धनौरा में रालोद को धीरे-धीरे से ही सही लेकिन तगड़ा झटका लगा है। रालोद में इंदिरावती तथा बलवीर सिंह ही सबसे पुराने नेता थे। चुनाव प्रचार के बीच रालोद छोड़ उनका बसपा में जाना बसपा को ताकत देगा।

रालोद छोड़ने वालों की सूची :
1. चौ. बलवीर सिंह : पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष रालोद.
2. इंद्रवती : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष.
3. निरंजन सिंह : पूर्व संचालक गन्ना समिति, मंडी धनौरा.
4. कामेंद्र सिंह : प्रधान फत्तेहपुर शुमाली.
इनके साथ ही पूर्व प्रधान बदन सिंह, जोगेंद्र सिंह प्रधान छीतरा, राविन्द्र प्रधान, धर्मेश चंद्रा, शम्मी प्रधान, अंकित प्रधान, हरदीप प्रधान, नरेश पाल प्रधान, लल्लू सिंह, इन्द्रपाल, विक्रम सिंह पूर्व प्रधान, दीवान सिंह बी.डी.सी., निसार बी.डी.सी., युद्धवीर सिंह पूर्व शाखा प्रबंधक कुआँखेड़ा, हुकुम सिंह सैनी, राजेन्द्र सिंह सैनी, कलवा सैफी, लल्लू सैफी आदि.

जरुर पढ़ें : 'हमने रालोद को बहुत कुछ दिया, लिया कुछ नहीं’ -बलवीर सिंह

-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...