छुट्टी न मिलने से नाराज एक जवान ने चार जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। यह मामला बिहार के औरंगाबाद का है।
सीआइएसएफ जवान बलवीर सिंह ने दोपहर में अपनी इंसास राइफल से गोलीबारी की। उसमें तीन जवानों की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक जवान की अस्पताल में मौत हो गयी। एसपी सत्यप्रकाश ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। जवान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
इस गोलीबारी में जिन चार जवानों की मौत हुई उनमें नाम हैं : बच्चा शर्मा, अरविन्द कुमार,जीएस राम और एएन मिश्रा.
गोलीबारी करने वाला जवान बलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह छुट्टी न मिलने से नाराज था। उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। उसकी अपने साथियों से इस दौरान कहा सुनी हो गयी थी। बात इतनी बढ़ी कि उसने उन्हें गोली मार दी।
-टाइम्स न्यूज़
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...