जाट आरक्षण आंदोलन : 3 फरवरी से दिल्ली में धरना होगा शुरू

जाट-आरक्षण-आंदोलन
दिल्ली में होने वाले धरने में आसपास के राज्यों के जाट भी बड़ी तादाद में हिस्सा लेंगे.


जाट आरक्षण आंदोलन हरियाणा में तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है। जाटों की आरक्षण और पिछले साल हुए आंदोलन में जेलों में बंद जाट युवकों की रिहाई की मुख्य मांगें हैं। बुधवार को यशपाल मलिक रोहतक में होंगे। यशपाल मलिक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 3 फरवरी से दिल्ली में धरना दिया जायेगा।

खबरों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां हरियाणा राज्य में भेजी हैं। पहले से ही हरियाणा में 37 कंपनियां तैनात हैं। पूरे राज्य में पुलिस व प्रशासन मुस्तैदी से हर घटनाक्रम पर नजर गढ़ाये हुए है।

यशपाल-मलिक

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि आगामी 3 फरवरी से दिल्ली में आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर धरना शुरु किया जायेगा। इसमें आसपास के राज्यों के जाट भी बड़ी तादाद में हिस्सा लेंगे।


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...