जिला पंचायत सदस्य नैपाल सिंह का हृदयगति रुकने से बीती रात देहांत हो गया। वे 65 साल के थे। बसपा नेता नैपाल सिंह मुरादपुर गांव के निवासी थे।
वे लंबे समय से खादर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय थे। वे अपने गांव के प्रधान भी रह चुके थे तथा इस बार जिला पंचायत चुनाव में वार्ड-9 से चुनाव जीते थे।
'प्रधान जी' के नाम से चर्चित खादर क्षेत्र के विवादित मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
गजरौला में उनके दोनों बेटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं। उनके निधन पर उनके करीबी लोगों, जिनमें डा. हाजी हनीफ सैफी आदि शामिल हैं सभी ने दुख प्रकट किया है।
विजयनगर मोहल्ले में उनके आवास पर रात में एक बजे उनके निधन की खबर से सभी लोग एकत्र हो गये और उनके आकस्मिक निधन पर हैरत और संवेदना जतायी।
नैपाल सिंह काफी समय से शुगर की चपेट में थे तथा उनका इलाज चल रहा था। इसी कारण उन्हें हृदयघात हुआ जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
-टाइम्स न्यूज गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...