ताजा ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा आगे हैं। एबीपी न्यूज-लोकनीति-टीडीएस के सर्वे के अनुसार यूपी में समाजवादी पार्टी आगे है, जबकि इंडिया टुडे के सर्वे में भाजपा पहले नंबर पर है।
एबीपी न्यूज का सर्वे कहता है कि यूपी में समाजवादी पार्टी को 141-151 सीट मिल सकती हैं। भाजपा दूसरे नंबर पर रह सकता है। उसे 129-139 सीट से संतोष करना पड़ता सकता है, जबकि बीएसपी को 93-103 सीट और कांग्रेस को 13-19 सीट का अनुमान है।
यदि हम इंडिया टुडे के ओपिनियन पोल की बात करें तो वहां स्थिति बदली हुई है। पोल के अनुसार यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। भाजपा को 206-216 सीटें मिलने का अनुमान है जो अपने में बड़ा आंकड़ा है। वहीं सपा दूसरे नंबर पर रह सकती है। सपा को 92-97 सीट मिल सकती हैं। जबकि बसपा को 79-85 सीट प्राप्त हो सकती हैं। कांग्रेस की हालत इस सर्वे में भी खस्ता है। कांग्रेस को 5-9 सीट मिल सकती है।
जरूर पढ़ें : पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम
इंडिया टुडे ओपिनियन पोल में बीजेपी को 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। जबकि एबीपी का पोल कहता है कि बीजेपी को 27 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं सपा को 30 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बसपा को 22 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों हैं। यहां समाजवादी पार्टी की सरकार है।
ओपिनियन पोल पर दलों द्वारा सवाल भी उठाये जा रहे हैं। लेकिन एक बात तय है कि इस बार नोटबंदी जैसे मुद्दे चुनाव में हावी रहेंगे।
-टाइम्स न्यूज स्टाफ.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...