ताज़ा ओपिनियन पोल में सपा-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब, बीजेपी को बड़ा झटका

राहुल-गाँधी-अखिलेश-ओपिनियन-पोल
ओपिनियन पोल में अखिलेश यादव को सबसे लोकप्रिय बताया गया है.


उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व एक सर्वे आया है जिसमें सपा और कांग्रेस का गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच रहा है। एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएम ने यह सर्वे किया था। ओपिनियन पोल के आंकड़े भाजपा के लिए झटका साबित हुए हैं। जबकि बसपा को 100 सीटें भी मिलती नहीं दिख रहीं।

सर्वे के अनुसार सपा और कांग्रेस गठबंधन चुनाव में 187-197 सीट हासिल कर सकता है। यानि बहुमत के जादुई आंकड़े 201 के करीब जाता दिख रहा है। भाजपा को सर्वे के अनुसार 118-128 सीटें ही मिल रही हैं। मतलब साफ है कि ओपिनियन पोल कह रहा है कि यूपी में इस बार बीजेपी की सरकार बनती नहीं दिख रही। बसपा को 76-86 सीट ही मिल रही हैं।

ओपिनियन पोल में अखिलेश यादव को सबसे लोकप्रिय बताया गया है। हालांकि उनका ग्राफ पहले से गिरा बताया गया है। पिछले महीने अखिलेश यादव को पसंद करने वालों की तादाद 28 फीसदी थी। बाद में गिरकर जनवरी में 26 फीसदी हो गयी है। दो प्रतिशत की गिरावट के बाद भी अखिलेश यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी की पार्टियां मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों पार्टिंया दूसरे दलों से अधिक सीट लेकर पहले नंबर पर हैं।

राहुल-अखिलेश-ओपिनियन-पोल

सपा और कांग्रेस गठबंधन से भाजपा को झटका लगा है। सर्वे के बाद दूसरे दलों में हलचल शुरु हो गयी है। बीजेपी के लिए ये परिणाम सबसे अधिक चौंकाने वाले हैं। पार्टी में असंतोष है इसमें कोई दो राय नहीं। पुराने नेताओं को दरकिनार करना भी बीजेपी के लिए खतरा साबित हो सकता है।


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...