प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कालाधन विरोधी मुहिम का भाजपा सांसदों पर फर्क नहीं पड़ा रहा। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा ही लगता है। पीएम के निर्देश के बाद भी भाजपा के आधे से अधिक सांसदों ने सोमवार तक अपने बैंक खातों की जानकारी मुहैया नहीं करायी है। यह जानकारी सांसदों को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को देनी थी।
पीएम ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों को 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक लेनदेन का ब्यौरा देने को कहा था। उनके निर्देश के बाद भी बीजेपी के आधे से अधिक सांसद ऐेसे हैं जिन्होंने कोई जानकारी नहीं मुहैया करायी। कुछ कह रहे हैं कि कुछ दिन में सभी बैंक डिटेल उपलब्ध करा दी जायेंगी।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के सबसे अधिक सांसद हैं। उनकी संख्या 71 है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां सोमवार तक केवल 19 सांसदों ने अपने खातों का हिसाब दिया है। मतलब 52 सांसदों ने अपना ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराया। वे कबतक बैंक खातों की जानकारी देंगे, कहा नहीं जा सकता।
गुजरात की बात करें तो वहां 26 सांसदों में से 12 ने ही जानकारी दी है। बिहार में 22 सांसदों में से केवल 9 ने बैंक डिटेल बताये हैं। राजस्थान में 12 और मध्यप्रदेश में 8 सांसदों ने जानकारी दी है।
कहां से कितने सांसदों ने जानकारी उपलब्ध करायी :
- उत्तर प्रदेश -19 (कुल सांसद 71)
- मध्यप्रदेश -8 (26)
- गुजरात -12 (26)
- राजस्थान -19 (25)
- महाराष्ट्र -15 (23)
- बिहार -9 (22)
- कर्नाटक -7 (17)
- झारखंड -5 (12)
- छत्तीसगढ़ -4 (10)
- हरियाणा -3 (7)
- दिल्ली -2 (7)
- असम -3 (7)
-टाइम्स न्यूज स्टाफ.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...