संभल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस के अनुसार जिस समय वे पहुंचे उस समय वहां अकबर नाम का एक व्यक्ति तमंचे बना रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।
मुरादाबाद मंडल में 15 फरवरी से दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान होगा। चुनाव के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की कोशिशें भी होती रहती हैं।
पुलिस को असमोली थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की सूचनायें मिल रही थीं।
पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के ग्राम सीडल माफी में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी जो एक घर से संचालित हो रही थी। अकबर नामक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है।
-टाइम्स न्यूज संभल.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...