राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के उम्मीदवार डा. सोरन सिंह ने कई गांवों का दौरा कर वोट मांगे। उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा किसानों की सेवाओं का उल्लेख किया और किसानों की आवाज उठाने के लिए वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी किसानों के लिए काम नहीं करती। पार्टी अध्यक्ष वीएम सिंह के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे 25 वर्षों से किसानों के लिए अदालती लड़ाई से बहुत कुछ कर सके।
डा. सोरन सिंह ने कहा कि अदालती आदेशों की भी सरकारें परवाह नहीं करतीं। इससे किसान न्याय से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में विधानसभा में किसानों के नुमाइंदे जरुरी हैं।
डा. सोरन सिंह कटाई, लिसड़ी, पूठी, बसेड़ा खुर्द, डगरपुरी, पीपली दाउद, टांडा, याकूबपुर, सेमला, आलमपुर, मनोटा, शेरगढ़ आदि गांवों में जनसंपर्क करके लौटे। उनके साथ स. जगजीत सिंह, गोलू पहलवान, मदन सिंह, अनुज चौधरी, चौ. रोहित, रोबिन सिंह, हेम सिंह सैनी, शाकिर अली, महेश जाटव आदि थे।
-टाइम्स न्यूज़ नौगावां सादात.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...