सपा के स्टार प्रचारकों में कमाल अख्तर और जावेद आब्दी का नाम, शिवपाल बाहर

हालांकि मुलायम सिंह यादव सपा के चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं.


उत्तर प्रदेश में समाजवादी सियासत बहुत ही रोचक तरह से मोड़ ले रही है। सपा ने पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारक मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। उनकी सूची उन्होंने जारी कर दी है। ऐसा नहीं है कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश ने इस सूची में जगह नहीं दी बल्कि उनके पिता मुलायम सिंह भी अखिलेश के साथ स्टार प्रचारक रहेंगे। लेकिन जो सबसे चौंकाने वाली बात है कि सूची से शिवपाल सिंह यादव का नाम गायब है। ऐसा क्यों किया गया है, यह नहीं मालूम मगर ऐसा हो चुका है।

यह सूची प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गयी है। स्टार प्रचारकों की सूची में इन लोगों के नाम शामिल हैं :
1. मुलायम सिंह यादव (संरक्षक)
2. अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
3. किरनमय नंदा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
4. मो. आजम खान (राष्ट्रीय महासचिव)
5. प्रो. रामगोपाल यादव
6. नरेश अग्रवाल
7. सुरेन्द्र नागर.

अखिलेश-शिवपाल-मुलायम-यादव

अखिलेश यादव की पत्नि डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, अक्षय यादव, तेजप्रताप सिंह और धर्मेन्द्र यादव का नाम शामिल है। वहीं मंत्री राजेन्द्र चौधरी, कमाल अख्तर, रामआसरे कुशवाहा, नरेश उत्तम, जावेद आब्दी, रामजीलाल सुमन, संजय लाठर, रमेश प्रजापति, नीरज शेखर, जावेद अली खान आदि का नाम भी स्टार प्राचरकों की सूची में है।

अखिलेश यादव के कई करीबी नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यूपी में 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होगा और आखिरी चरण 8 मार्च को होना है। यहां कुल सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 मार्च को आयेंगे।

2012 की विधानसभा पर एक नजर :
सपा : 224
बसपा : 80
बीजेपी : 47
कांग्रेस : 28
रालोद : 9
अन्य : 24
यूपी विधानसभा में कुल सीटें : 403


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...