स्टार प्रचारकों का अखाड़ा बना अमरोहा

अखिलेश की एक दिन में अमरोहा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाएं होंगी.


अमरोहा जिले की चारों विधानसभाओं में सपा, भाजपा और एआईएमआईएम के प्रमुख 5 फरवरी से गर्जने शुरु होंगे। रविवार को अमित शाह की हसनपुर में रैली होगी। वे बीजेपी के चारों उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं 7 फरवरी को असदु्दीन औवेसी हसनपुर आयेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम 12 फरवरी का है। वे सभी विधानसभा सीटों पर एक ही दिन में चुनावी सभायें करेंगे। चुनाव तैयारियों में संलग्न अधिकारियों की इससे सिरदर्दी बढ़ गयी है। दिन-रात प्रशासन हलकान रहेगा।

अमरोहा जिले की चार विधानसभा सीटों पर सपा, भाजपा और एआईएमआईएम उम्मीदवारों की सूची :

अमरोहा विधानसभा
1. महबूब अली (सपा)
2. डॉ. कुंवर सिंह सैनी (भाजपा)
3. शमीम अहमद (एआईएमआईएम)

धनौरा विधानसभा
1. जगराम सिंह (सपा)
2. राजीव तरारा (भाजपा)

हसनपुर विधानसभा
1. कमाल अख्तर (सपा) 
2. महेंद्र सिंह खड़गवंशी (भाजपा)
3. नौशाद अली (एआईएमआईएम)

नौगावां सादात विधानसभा
1. जावेद आब्दी (सपा) 
2. चेतन चौहान (भाजपा)


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...