जनपद की जिन चारों सीटों पर सपा ने 2012 के चुनावों पर कब्जा जमाया था, इस बार उन सभी सीटों पर सपा के तीन मंत्रियों और एक पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। हसनपुर सीट को छोड़ शेष तीनों सीटों पर सपा उम्मीदवारों को बेहद कठिन चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यहां तीनों उम्मीदवारों की चुनावी डगर खतरनाक स्थिति में है।
अमरोहा सीट का आकलन करते हैं। इस सीट पर अमरोहा जिले के सबसे ताकतवर सपा नेता और कैबिनेट मंत्री महबूब अली चुनावी दंगल में हैं। उनके सामने वैसे तो एक दर्जन से भी अधिक उम्मीदवार हैं लेकिन उनका मुकाबला बसपा के नौशाद इंजीनियर तथा भाजपा के डा. केएस सैनी से है। पिछले विधानसभा चुनाव में महबूब अली भाजपा को शिकस्त देकर भारी अंतर से जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी सपा उम्मीदवर हुमैरा अख्तर जब जिले की शेष तीन सीटों पर बुरी तरह हारी थीं तब भी अमरोहा सीट पर महबूब अली ने उन्हें भारी बढ़त दिलायी थी। मोदी लहर में भी यहां महबूब लहर हावी रही थी। आज भी महबूब अली का यहां प्रभाव कायम है लेकिन इस बार उन्हें अपनों और परायों दोनों से जूझना पड़ रहा है जिससे उनके ग्रह अनुकूल नहीं लगते। तुर्क मत जो उन्हें एकजुट होकर मिलते रहे हैं। शौकत पाशा हत्याकांड से बाद उनका रुख उनके खिलाफ है। यदि यह मतदाता बसपा की ओर मुड़ गये तो महबूब के लिए खतरनाक साबित होंगे। भाजपा को मिलने वाले वोटों का एक बड़ा भाग जाट मतदाता भी बसपा की ओर महबूब को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। ऐसे में नौशाद इंजीनियर को बैठे बिठाये ताकत मिल रही है। महबूब अली इस माहौल को अच्छी तरह समझ रहे हैं तथा अपने पुराने आजमाये हर हथकंडे का चालाकी से इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह तो मतगणना में ही पता चलेगा कि अपने और परायों के फेंके फंदों को वे विफल करने में सफल होते हैं अथवा नौशाद का हाथी उनकी साइकिल को रौंदकर इंजीनियर के कबाड़खाने में फेंकता है।
अमरोहा विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवार :
1. महबूब अली (सपा)
उम्र : 64 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 64 वर्ष, शिक्षा : 12th
2. नौशाद अली इंजीनियर (बसपा)
उम्र : 37 वर्ष, शिक्षा : BE, LLB
उम्र : 37 वर्ष, शिक्षा : BE, LLB
3. डॉ. कुंवर सिंह सैनी (भाजपा)
उम्र : 53 वर्ष, शिक्षा : MBBS, DCH
उम्र : 53 वर्ष, शिक्षा : MBBS, DCH
4. सलीम खां (रालोद)
उम्र : 49 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
उम्र : 49 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
5. मौ. शोएब (राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी)
उम्र : 46 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 46 वर्ष, शिक्षा : 12th
6. शमीम अहमद (एआईएमआईएम)
उम्र : 56 वर्ष, शिक्षा : MA, LLB
उम्र : 56 वर्ष, शिक्षा : MA, LLB
7. मौ. रिज़वान (पीस पार्टी)
उम्र : 32 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
उम्र : 32 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
8. भोले (बहुजन मुक्ति पार्टी)
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : 8th
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : 8th
9. खुर्शीद अहमद (निर्दलीय)
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : 10th
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : 10th
10. धर्मवीर सिंह सैनी (निर्दलीय)
उम्र : 33 वर्ष, शिक्षा : MA
उम्र : 33 वर्ष, शिक्षा : MA
11. मो. हसीन (निर्दलीय)
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : MA, BEd.
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : MA, BEd.
12. यासिर अब्दुल्ला (निर्दलीय)
उम्र : 31 वर्ष, शिक्षा : MCom, LLB
उम्र : 31 वर्ष, शिक्षा : MCom, LLB
13. शशि (निर्दलीय)
उम्र : 44 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
उम्र : 44 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
2012 में अमरोहा विधानसभा सीट :
1. महबूब अली (सपा) : 60,807
2. राम सिंह सैनी (भाजपा) : 39,002
3. शाहिद (बसपा) : 32,886
4. नौशाद अली इंजीनियर (पीस पार्टी) : 24,768
5. मौ. अकील (कांग्रेस) : 9,384 वोट मिले.
2007 में अमरोहा विधानसभा सीट :
1. महबूब अली (सपा) : 42,115
2. मंगल सिंह सैनी (भाजपा) : 41,437
3. नदीम अब्बास (रालोद) : 17,251
4. आदिल परवेज (बसपा) : 16,639
5. खुर्शीद अनवर (कांग्रेस) : 6,003 वोट मिले.
2002 में अमरोहा विधानसभा सीट :
1. महबूब अली (राष्ट्रीय परिवर्तन दल) : 59,314
2. डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (रालोद) : 50,042
3. खुर्शीद अनवर (बसपा) : 13,507
4. हाजी मो. हयात (सपा) : 7,573
5. खुर्शीद अहमद अंसारी (कांग्रेस) : 4,563 वोट मिले.
1996 में अमरोहा विधानसभा सीट :
1. मंगल सिंह सैनी (भाजपा) : 67,526
2. महबूब अली (सपा) : 66,618
3. खुर्शीद अहमद अंसारी (कांग्रेस) : 29,553
4. लायक अली (निर्दलीय) : 4,487
5. संसारवती (निर्दलीय) : 570 वोट मिले.
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...