भाजपा नेता चन्द्रपाल खड़गवंशी को हार्ट अटैक आने से अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे टिकट कटने से सदमे में थे। बाद में उनकी हालत बिगड़ती चली गयी थी। परिजन उन्हें निजि चिकित्सक के पास ले गये थे। बाद में हालत चिंताजनक होने के बाद चन्द्रपाल को मेरठ के अर्जुन अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही उन्हें दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गयी है।
भाजपा द्वारा पहली सूची में हसनपुर विधानसभा से चन्द्रपाल सिंह खड़गवंशी का नाम शामिल किया गया था। उधर भाजपा नेता महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने इसपर विरोध शुरु किया था। महेन्द्र सिंह ने झनकपुरी में भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के आवास पर आत्मदाह की धमकी दी थी तथा अपने समर्थकों संग धरना देकर रोष प्रकट किया था। बाद में दिल्ली का बुलावा आया और महेन्द्र सिंह को टिकट मिल गया।
पहले महेंद्र खड़गवंशी के समर्थक बीजेपी सांसद कंवर सिंह तंवर के झनकपुरी स्थित फार्म हाउस पर गए थे. उसके बाद चंद्रपाल खड़गवंशी का टिकट कटा तो उनके समर्थक भी तंवर के दरबार पहुंचे. दोनों ने ही आत्मदाह की धमकी दी थी.
भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। उसमें चन्द्रपाल सिंह खड़गवंशी का नाम काट दिया गया था। हसनपुर विधानसभा से महेन्द्र खड़गवंशी को टिकट मिल गया था। तब से ही चन्द्रपाल सिंह खड़गवंशी नाराज चल रहे थे। उन्होंने भी भाजपा सांसद के झनकपुरी आवास पर अपना रोष व्यक्त करने के उद्देश्य से समर्थकों सहित धरना दिया। हालात ये पैदा हो गये कि चन्द्रपाल खड़गवंशी ने भी आत्मदाह की धमकी दी थी। हालांकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें टिकट नहीं मिल सका। हसनपुर विधानसभा से महेन्द्र सिंह खड़गवंशी का टिकट की बरकरार रहा।
उसके बाद से ही चन्द्रपाल सिंह खड़गवंशी भाजपा से नाराज चल रहे थे। टिकट मिलने के बाद कटने के गम से वे उबर नहीं पाये थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालत अधिक बिगड़ने पर चन्द्रपाल को मेरठ के अर्जुन अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उन्हें करीब दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गयी है।
जरुर पढ़ें : भाजपा का टिकट टकराव खतरे की घंटी
-टाइम्स न्यूज़ हसनपुर.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...