धनौरा विधानसभा सीट पर सबसे कम उम्मीदवार

धनौरा-विधानसभा-सीट
धनौरा विधानसभा सीट से कुल उम्मीदवारों की संख्या 4 है जो इस चरण में सबसे कम है.


अमरोहा जिले की धनौरा सीट पर राजीव तरारा, डॉ. संजीव लाल, जगराम सिंह और कपिल चन्द्रा चुनाव लड़ रहे हैं.

यूपी विधानसभा के दूसरे चरण के अंतर्गत 15 फरवरी को वोट डाले जायेंगे. अमरोहा में विधानसभा की चार सीटों पर मतदान होगा. हसनपुर सीट से इस बार 10 लोग मैदान में हैं. अमरोहा और नौगावां सादात सीट से उम्मीदवारों की संख्या बराबर है. दोनों सीटों से 13-13 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं सबसे कम उम्मीदवार धनौरा सीट से हैं. यहां से कुल उम्मीदवारों की संख्या 4 है जो इस चरण की सभी 67 विधानसभा सीटों में सबसे कम है.

जिला अमरोहा में विधानसभा सीट :
1. धनौरा
2. अमरोहा
3. नौगावां सादात
4. हसनपुर

धनौरा विधानसभा सीट पर ये हैं उम्मीदवार :
1. जगराम सिंह (सपा)
उम्र : 58 वर्ष, शिक्षा : BA
2. डॉ. संजीव लाल (बसपा)
उम्र : 54 वर्ष, शिक्षा : MBBS, LLB
3. राजीव तरारा (भाजपा)
उम्र : 36 वर्ष, शिक्षा : MA, BEd, LLB 
4. कपिल चन्द्रा (रालोद)
उम्र : 36 वर्ष, शिक्षा : 12th, Diploma Course

पिछले चुनाव का हाल :
1. माइकल चन्द्रा (सपा) : 55,545
2. हेम सिंह (बसपा) : 47,916
3. जगराम सिंह (रालोद) : 30,637
4. हरपाल सिंह (भाजपा) : 28,187
5. गीता रानी (राष्ट्रीय महान दल) : 11,659
6. उर्वशी (महान दल) : 8,530


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...