कैबीनेट मंत्री कमाल अख्तर इस सीट पर हर हालत में सपा का कब्जा बरकरार रखना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में पत्नि हुमैरा अख्तर की हार के बाद से वे क्षेत्र में बहुत सक्रिय हुए हैं तथा सभी वर्गों में पैठ बनाने के लिए लोगों के बीच पहुंच कर उनके सुख-दुख में शरीक होते रहे हैं। गूजर समुदाय को खुश करने के लिए उन्होंने गंगेश्वरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. जयपाल सिंह की प्रतिमा भी स्थापित करायी है।
इस विधानसभा के सबसे विशाल मुस्लिम वोट बैंक पर उनका एकछत्र प्रभाव है। ऐसे में वे उसे बसपा की ओर खिसकने को लेकर भी सतर्क हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनके लिए खतरा है। क्योंकि जातीय आधार पर सबसे बड़े वोट बैंक खड़गवंशी समुदाय से बसपा ने गंगासरन खड़गवंशी को फिर से मैदान में उतारा है। पिछली बार सपा की आंधी में वे दूसरे नंबर पर थे जबकि यहां से उनके सजातीय दो और उम्मीदवार भी मैदान में थे। इस बार उनके सामने एक सजातीय उम्मीदवार महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ही मैदान में है। वह भाजपा से है। इस बार खड़गवंशी समुदाय एक पक्षीय मतदान की कोशिश में है। यदि ऐसा करने में वह सफल हो जाता है तो कमाल अख्तर के लिए मुसीबत खड़ी हो जायेगी। चाहें यह समाज भाजपा या बसपा में से किसी के भी पक्ष में जाये। सपा के लिए उतना ही खतरनाक होगा।
वैसे यहां हाल ही में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ की सभा कर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को मजबूत करने की कोशिश की है जिससे माहौल भाजपा की ओर मुड़ा है। यदि यह रंग मतदान तक जारी रहा या और गहरा हो गया तो सपा के मंत्री के लिए मुसीबत का सबब भी बन सकता है। ऐसे में जिले में सपा की सबसे मजबूत यह सीट भी खतरे में पड़ सकती है। देखते हैं मतदाताओं को कौन पसंद है?
हसनपुर विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवार :
1. कमाल अख्तर (सपा)
उम्र : 46 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
उम्र : 46 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
2. गंगासरन खड़गवंशी (बसपा)
उम्र : 63 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
उम्र : 63 वर्ष, शिक्षा : BA, LLB
3. महेंद्र सिंह खड़गवंशी (भाजपा)
उम्र : 45 वर्ष, शिक्षा : 8th
उम्र : 45 वर्ष, शिक्षा : 8th
4. महावीर सैनी (रालोद)
उम्र : 38 वर्ष, शिक्षा : 8th
उम्र : 38 वर्ष, शिक्षा : 8th
5. नौशाद अली (एआईएमआईएम)
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : LLB
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : LLB
6. विजयपाल (आरपीआई ए)
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : 8th
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : 8th
7. विनय अग्रवाल (राष्ट्रीय लोकराज पार्टी)
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 35 वर्ष, शिक्षा : 12th
8. लीला देवी (राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी)
उम्र : 47 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 47 वर्ष, शिक्षा : 12th
9. इंद्रजीत (अपना देश पार्टी)
उम्र : 36 वर्ष, शिक्षा : LLB
उम्र : 36 वर्ष, शिक्षा : LLB
10. राजेन्द्र सिंह (निर्दलीय)
उम्र : 38 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
उम्र : 38 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
2012 में हसनपुर विधानसभा का हाल :
1. कमाल अख्तर (सपा) : 92,843
2. गंगासरन (बसपा) : 60,615
3. महेंद्र सिंह खड़गवंशी (भाजपा) : 42,780
4. बुधिया (कांग्रेस) : 6,368
5. नफ़ीस सैफी (महान दल) : 5,046 वोट मिले.
2007 में हसनपुर विधानसभा का हाल :
1. फरहत हसन उर्फ़ हाजी शब्बन (बसपा) : 50,138
2. देवेन्द्र नागपाल (निर्दलीय) : 46,631
3. विजयपाल सैनी (रालोद) : 22,651
4. फारुख सैफी (सपा) : 17,596
5. राजकुमार (जेडीयू) : 6,942 वोट मिले.
2002 में हसनपुर विधानसभा का हाल :
1. देवेन्द्र नागपाल (निर्दलीय) : 68,680
2. विजयपाल सैनी (बसपा) : 39,107
3. चौ. रिफाकत हुसैन (सपा) : 38,404
4. मंगल सिंह सैनी (भाजपा) : 6,384
5. तारिक मौ. खान (कांग्रेस) : 4,871 वोट मिले.
1996 में हसनपुर विधानसभा का हाल :
1. चौ. रिफाकत हुसैन (सपा) : 65,782
2. तुलाराम सैनी(भाजपा) : 65,219
3. ब्रजपाल सिंह (बसपा) : 41,714
4. यशवंत सिंह (निर्दलीय) : 564
5. कैलाश (बीएचजेएस) : 525 वोट मिले.
-टाइम्स न्यूज़ हसनपुर.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...