जाट आरक्षण आंदोलन : 'आने वाले दिनों में जाट आंदोलन का विस्तार होगा’

यशपाल-मलिक
मलिक ने रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत आदि में जाटों को संबोधित किया.


हरियाणा के अलग-अलग जिलों में चार दिन से जाट आंदोलन चल रहा है। अभी तक किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। जाटों का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने हरियाणा में कई जगह पर जाटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जाट अपने हक की लड़ाई के लिए पीछे नहीं हटने वाले। आंदोलन अभी और बढ़ेगा।

यशपाल मलिक ने रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत आदि में जाट आंदोलनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर सख्ती की बात करना हरियाणा सरकार के तानाशाह रवैये को दिखाता है।

राष्ट्रीय-अध्यक्ष-यशपाल-मलिक

यशपाल मलिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अभी आये थे। उन्होंने 31 फरवरी को यहां एक सभा की थी जिसमें मलिक ने जाटों से अपील की कि वे भाजपा को वोट बिल्कुल नहीं दे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा का आंदोलन बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। लेकिन उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार पर भ्रमित करने का आरोप भी लगाया।

हरियाणा में आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर जाटों का आंदोलन चल रहा है। 1 फरवरी को इस आंदोलन को चार दिन हो गये हैं। जाट समुदाय के लोग हरियाणा में जगह-जगह आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं तथा अपनी मांगों पर अडिग हैं। राज्य सरकार सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद होने की बात कह रही है। जाट नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में जाट आंदोलन का विस्तार होगा और अधिक से अधिक संख्या में जाट जुड़ते जायेंगे।

जाट आरक्षण से सम्बंधित ख़बरें :


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...