भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने अमरोहा जिले में चुनावी प्रचार किया। उन्होंने खुलकर सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ बीजेपी की आंधी है। सपा और बसपा का तो पता ही नहीं। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी की बात भी प्रमुखता से की। साथ ही उन्होंने प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया।
केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा के दौरान मथुरा कांड और भू-माफियाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मथुरा कांड में सपा के लोगों ने निर्दोषों पर गोलियां चलवायीं। सपा राज में महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अधिकारी सपा नेताओं के दबाव में काम रहे हैं। मौर्य ने मुरादाबाद डीएम का जिक्र किया और बताया कि डीएम ने उन्हें कई घंटे लेट करवाया। 11 तारीख के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान डा. केएस सैनी, सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल, धनौरा से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा, वीरेन्द्र सिंह, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, गिरीश त्यागी, राम सिंह सैनी, आदि मौजूद रहे।
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...