नारायण जनकल्याण संस्था ने यज्ञ कर बताई समाज स्वच्छता की बात

वातावरण शुद्ध होने से मन-मस्तिष्क में उत्तम विचार आयेंगे जिससे समाज का कल्याण होगा.

नारायण जन कल्याण वैलफेयर सोसाइटी गजरौला के कैंप कार्यालय पर एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था सचिव डा. उत्तम सिंह प्रजापति भी मौजूद रहे।

डा-उत्तम-सिंह-प्रजापति-यज्ञ

डा. उत्तम सिंह ने यज्ञ की विशेषताओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ करना व कराना दोनों ही हितकारी होते हैं। यज्ञ से उत्पन्न धुआं हवा में मौजूद अनगिनत दूषित कणों और कीटाणुओं का नाश करता है। इससे वायु प्रणवान बनी रहती है तथा वातावरण को शुद्धि प्रदान होती है।

डा. प्रजापति ने बताया कि जब वातावरण स्वच्छ होगा तो समाज और लोग स्वतः ही स्वस्थ हो जायेंगे। वे निरोग होंगे और पशु-पक्षी भी निरोगी रहेंगे। वातावरण के शुद्ध होने से मन-मस्तिष्क में उत्तम विचार आयेंगे जिससे समाज का कल्याण होगा। हर जगह शांति बनी रहेगी जो एक सफल समाज की निशानी है।

उत्तम-सिंह-प्रजापति-गजरौला

उत्तम प्रजापति और उनकी संस्था लंबे समय से टीबी के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है। उनकी मुहिम से भारी संख्या में मरीज टीबी मुक्त हो चुके हैं।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...