यहां भाजपा, बसपा, सपा और रालोद में चतुष्कोणीय मुकाबला है। जहां जाट मत निर्णायक सिद्ध होंगे। इस सीट पर बसपा से जयदेव सिंह(जाट), भाजपा से चेतन चौहान, सपा से मौलाना आब्दी और रालोद से अशफाक अली खां मैदान में हैं। यहां भी एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला इन चारों दलों में हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के डा. सोरन सिंह भी मैदान में हैं। वे मेहनत करेंगे तो पंचकोणीय चुनाव बन सकता है।
यहां सबसे बड़ा वोट मुस्लिम समुदाय का है जिसके बल पर गत चुनाव में अशफाक खां को विधायक बनाया था। उनके सामने महमूद अली उर्फ भूरे भी थे जिन्होंने 32 हजार मतों में सेंधमारी की थी। इस बार भी दो उम्मीदवार पूरी ताकत से यहां लड़ रहे हैं। एक सपा के राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी हैं तो दूसरी ओर फिर से अशफाक खां हैं लेकिन इस बार वे सपा के बजाय रालोद से हैं। इसमें भी मौलाना शिया तथा खां सुन्नी समुदाय से हैं। खां का दावा है कि 15 हजार के लगभग शिया मत मौलाना के साथ हैं तथा रालोद के चालीस हजार मतदाता जिनमें अधिकांश जाट हैं उन्हें मिल रहे हैं। मुस्लिम समुदाय पूरी तरह उनके साथ है। दूसरी सभी बिरादरियों के साथ ताल्लुकात से उन्हें सभी का समर्थन है।
उधर बसपा और भाजपा उम्मीदवार भी जाट मतों को अपने-अपने पाले में मानकर चल रहे हैं। जयदेव सिंह घोषित उम्मीदवारों में सबसे पहले मैदान में कूदे थे। उन्होंने अपने सजातीय चालीस हजार मतों को अपने पक्ष में कर लिया था। पचास हजार दलित वैसे ही बसपा के साथ हैं तथा मुस्लिम मतों में नौशाद इंजीनियर, हाजी शब्बन और उलेमाओं के समर्थन के कारण एक बड़ा भाग उनके साथ है। बसपा उम्मीदवार इन आंकड़ों के साथ स्वयं को सबसे भारी मानकर चल रहा है। उधर भाजपा बहुसंख्यक हिन्दू मतों के साथ जाटों को जोड़कर अपने उम्मीदवार को सबसे भारी मानकर चल रही है। उम्मीदवार चेतन चौहान के सजातीय चौहान मतदाता भी यहां एक बड़ा वोट बैंक हैं जो उनके पक्ष में हैं। सपा के कब्जे वाली इस सीट पर भी सपा के ताकतवर उम्मीदवार राज्यमंत्री आब्दी खतरे से खाली नहीं।
नौगावां सादात विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवार :
1. जावेद आब्दी (सपा)
उम्र : 51 वर्ष, शिक्षा : MA
उम्र : 51 वर्ष, शिक्षा : MA
2. जयदेव सिंह (बसपा)
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : 8th
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : 8th
3. चेतन चौहान (भाजपा)
उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा : BA, BCom.
उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा : BA, BCom.
4. अशफ़ाक खां (रालोद)
उम्र : 48 वर्ष, शिक्षा : LLB
उम्र : 48 वर्ष, शिक्षा : LLB
5. डॉ. सोरन सिंह (राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी)
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : Phd, MPhil
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : Phd, MPhil
6. सुरेन्द्र (इंकलाब विकास दल)
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 34 वर्ष, शिक्षा : 12th
7. कृष्ण पाल (राष्ट्रीय महिला जनशक्ति पार्टी)
उम्र : 47 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 47 वर्ष, शिक्षा : 12th
8. पवन कुमार (लोक दल)
उम्र : 40 वर्ष, शिक्षा : 10th
उम्र : 40 वर्ष, शिक्षा : 10th
9. चरन सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी)
उम्र : 64 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 64 वर्ष, शिक्षा : 12th
10. इमामुल्ला (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया-A)
उम्र : 77 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
उम्र : 77 वर्ष, शिक्षा : साक्षर
11. उमेश (न्यू आल इंडिया कांग्रेस पार्टी)
उम्र : 27 वर्ष, शिक्षा : 12th
उम्र : 27 वर्ष, शिक्षा : 12th
12. ब्रह्म सिंह (निर्दलीय)
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : BA
उम्र : 43 वर्ष, शिक्षा : BA
13. आमोद कुमार (निर्दलीय)
उम्र : 40 वर्ष, शिक्षा : 10th
उम्र : 40 वर्ष, शिक्षा : 10th
2012 में नौगावां सादात विधानसभा सीट का हाल :
1. अशफ़ाक खां (सपा) : 55,626
2. राहुल कुमार (बसपा) : 51,964
3. अंशू नागपाल (रालोद) : 36,695
4. महमूद अली उर्फ़ भूरे (महान दल) : 32,184
5. युद्धवीर सिंह (भाजपा) : 14,866 वोट मिले.
-टाइम्स न्यूज़ नौगावां सादात.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...