भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजीव तरारा के जनसंपर्क अभियान में युवा नेताओं ने सिलसिलेवार कई गांवों का दौरा कर वोट मांगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. वीरेन्द्र सिंह ने सलेमपुर गोसाईं, भारापुर, खेड़की भूड़, मझोला तथा पाल में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जारी बजट में किसानों और गांवों के लिए की घोषणाओं के बारे में बताया। उन्होंने सूबे में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार को वोट करने का आग्रह किया।
जिला पंचायत सदस्य सरिता चौधरी के पति चौ. भूपेन्द्र सिंह ने गांव नगला माफी, खादगूजर, वारसाबाद और फौंदापुर में जनसपंर्क कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटे और लोगों को राजीव तरारा के लिए मतदान को तैयार किया। उन्होंने बताया कि गांवों में भाजपा के पक्ष में माहौल है। नगर पंचायत सभासद तथा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह औलख ने नगर और उसके निकटवर्ती कांकाठेर, शाहपुर और तिगरी गांवों का दौरा कर भाजपा का चुनावी प्रचार किया। गंगातटवर्ती इन गांवों में लोगों की राजीव तरारा के लिए मतदान की अपील की। बतौर सुरेन्द्र सिंह लोग उनसे पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने बताया कि राजीव तरारा की विशाल टीम प्रचार में सबसे तेज है। हम सफल होंगे।

खादगूजर मंडल प्रभारी गुरबचन सिंह सिद्धू ने चौकपुरी, ततारपुर तथा हुसंगपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों को लोगों के बीच रखते हुए समय की जरुरत बताया। सिद्धू के साथ मोहित कुमार, हरपाल सिंह तथा नासिर अली आदि थे।
-टाइम्स न्यूज मंडी धनौरा.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...