स्मृति ईरानी-अमित शाह आज करेंगे मुरादाबाद मंडल में चुनावी सभाएं

स्मृति-ईरानी-अमित-शाह
अमरोहा जिले के हसनपुर में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली होगी.


जैसे-जैसे 15 फरवरी का समय करीब आता जा रहा है मुरादाबाद मंडल में सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। यहां विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दिग्गजों की रैलियां शुरु हो गयी हैं। आज भाजपा के दो बड़े नेता मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और संभल जिले में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। हालांकि मौसम अभी बिगड़ा हुआ है, लेकिन बादल छंट सकते हैं। सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

अमरोहा जिले के हसनपुर में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली होनी है। यह रैली यहां नुमाईश मैदान पर आयोजित की जायेगी जिसके सभी इंतजाम कर लिये गये हैं। मंच और हैलीपैड तैयार है। उनकी सभा 2 बजे के आसपास शुरु होगी। मौसम की खराबी के चलते समय में फेरबदल संभव है।

उधर केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मुरादाबाद के बिलारी में एक चुनावी सभा को यहां के रामरतन कालेज में संबोधित करेंगे। उनकी सभा दोपहर बाद होगी। वे बिजनौर भी आज आयेंगी।

अगले कार्यक्रम :
6 फरवरी : सोमवार को मुरादाबाद और कांठ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

7 फरवरी : अमरोहा जिले के नन्हेड़ा अल्यारपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एक चुनावी सभा करेंगे। एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुीन ओवैसी संभल में सभा करेंगे।

9 फरवरी : असद्दुदीन ओवैसी अमरोहा शहर में रात आठ बजे से सभा करेंगे। हाल में भी वे अमरोहा आकर जनसभा कर चुके हैं। यह उनका दूसरा दौरा होगा।

10 फरवरी : बसपा प्रमुख मायावती मंगूपुरा में दिल्ली रोड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

12 फरवरी : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एक ही दिन में चुनावी सभायें करेंगे। रामपुर में भी अखिलेश की सभा होगी।


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...