UP ELECTION : महिलाओं में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह

महिलाओं-ने-मतदान-किया
महिलाओं ने मतदान के महापर्व में उत्साहित होकर भाग लिया.


महिलाओं-ने-मतदान-किया

लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कई जगह तो उन्होंने पुरुषों से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंचकर पसंदीदा उम्मीदवार को वोट किया। गजरौला के फाजलपुर में रसोई संभालने वाली गृहणियों ने भोरकाल में उठकर नित्यकर्म के पश्चात घर के पुरुषों को यह कहकर मतदान केन्द्रों की राह पकड़ी कि वे थोड़ी देर घर रहें पहले हम मतदान कर आयें। बाद में चाय-नाश्ता बनायेंगी तबतक आप भी मतदान कर आयेंगे। हसनपुर, अमरोहा और धनौरा में भी महिलाओं ने उत्साहित होकर मतदान किया।

महिलाओं-ने-मतदान

महिलायें भी पुरुषों की तरह उत्साहित दिखीं। पहली बार मतदान करने वाली युवतियां ज्यादा खुश थीं। अमरोहा जनपद में भारी मतदान प्रतिशत की उम्मीद है। इसके पीछे महिलाओं का मतदान के प्रति बढ़ता रुझान भी एक बड़ा कारण है।


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...