अमरोहा जिले की सभी सीटों का पूरा हाल : कौन जीता, कौन हारा?

अमरोहा जिले की चार में से तीन सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा हो गया है.
अमरोहा जिले की सभी सीटों का पूरा हाल : कौन जीता, कौन हारा?

पिछले विधानसभा चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी ने अमरोहा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था, इस बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी। सपा को इस बार अपनी तीन सीट गंवानी पड़ी हैं। सबसे बुरा हाल सपा के दिग्गज कमाल अख्तर का हुआ है। वे हसनपुर से विधायक थे और सपा में मंत्री रहे। कमाल अख्तर को भाजपा उम्मीदवार महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने 27 हजार 770 वोट से हराकर सभी को चौंका दिया है।

(हसनपुर विधानसभा सीट : महेन्द्र खड़गवंशी कमाल अख्तर पर भारी पड़े)

अमरोहा विधानसभा सीट पर महबूब अली ने सपा की लाज बचा ली वरना जिले से सपा जीरो पर आती। वैसे महबूब अली की यह लगातार चौथी जीत है। उनके सामने बीजेपी की आंधी या लहर का कोई असर नहीं हुआ।

(अमरोहा विधानसभा सीट : सपा के महबूब पर नहीं हुआ किसी आंधी का असर)

धनौरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजीव तरारा जीते। यह उनका पहला चुनाव था। वे सबसे कम उम्र के यहां विधायक बने हैं। तरारा ने सपा के जगराम सिंह को 38 हजार से अधिक मतों से शिकस्त देकर अनोखा रिकार्ड बनाया है।

(धनौरा विधानसभा सीट : विजेताओं के पिछले रिकार्ड ध्वस्त कर तरारा विजयी)

नौगांवा सादात से भी बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान विजयी हुए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के बेहद करीबी जावेद आब्दी को पराजित किया है।

(नौगांवा सादात विधानसभा सीट : चेतन चौहान ने सपा के जावेद आब्दी को हराया)

अमरोहा विधानसभा का परिणाम :
1. महबूब अली (सपा) : 74713
2. नौशाद अली इंजीनियर (बसपा) : 59671
3. डॉ. कुंवर सैनी (भाजपा) : 45420
4. सलीम खां (रालोद) : 14132
5. शमीम अहमद (एआईएमआईएम) : 2861
6. मौ. शोएब (राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी) : 1050
7. मो. हसीन (निर्दलीय) : 786
8. शशि (निर्दलीय) : 497
9. मौ. रिज़वान (पीस पार्टी) : 384
10. यासिर अब्दुल्ला (निर्दलीय) : 235
11. भोले (बहुजन मुक्ति पार्टी) : 149
12. धर्मवीर सिंह सैनी (निर्दलीय) : 144
13. खुर्शीद अहमद (निर्दलीय) : 116
      नोटा : 1219 वोट.

धनौरा विधानसभा का परिणाम :
1. राजीव तरारा (भाजपा) : 102943
2. जगराम सिंह (सपा) : 64714
3. डॉ. संजीव लाल (बसपा) : 51952 
4. कपिल चन्द्रा (रालोद) : 3747
    नोटा : 1824 वोट.

हसनपुर विधानसभा का परिणाम :
1. महेंद्र सिंह खड़गवंशी (भाजपा) : 111269
2. कमाल अख्तर (सपा) : 83499
3. गंगासरन खड़गवंशी (बसपा) : 51930
4. इंद्रजीत (अपना देश पार्टी) : 1283
5. नौशाद अली (एआईएमआईएम) : 1235
6. महावीर सैनी (रालोद) : 1034
7. लीला देवी (राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी) : 966
8. विजयपाल (आरपीआई ए) : 850
9. राजेन्द्र सिंह (निर्दलीय) : 787
10. विनय अग्रवाल (राष्ट्रीय लोकराज पार्टी) : 372
     नोटा : 1694  वोट.

नौगावां सादात विधानसभा का परिणाम :
1. चेतन चौहान (भाजपा) : 97030
2. जावेद आब्दी (सपा) : 76382
3. जयदेव सिंह (बसपा) : 40172
4. अशफ़ाक खां (रालोद) : 14597
5. डॉ. सोरन सिंह (राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी) : 1528
6. ब्रह्म सिंह (निर्दलीय) : 856
7. चरन सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी) : 583
8. इमामुल्ला (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया-A) : 578
9. आमोद कुमार (निर्दलीय) : 494
10. सुरेन्द्र (इंकलाब विकास दल) : 324
11. पवन कुमार (लोक दल) : 261
12. उमेश (न्यू आल इंडिया कांग्रेस पार्टी) : 128
13. कृष्ण पाल (राष्ट्रीय महिला जनशक्ति पार्टी) : 125
      नोटा : 1132 वोट.



Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...