![]() |
महबूब अली लगातार चौथी बार अमरोहा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. |
अमरोहा जिले में धनौरा, हसनपुर और नौगांवा सादात विधानसभा सीटों पर भाजपा की आंधी चली लेकिन अमरोहा सीट पर महबूब अली के आगे सब बेकार साबित हुआ। महबूब अली लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में महबूब ने 21805 वोट से जीत हासिल की थी। इस बार जीत का अंतर थोड़ा कम हुआ है। महबूब ने अपने प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार नौशाद अली इंजीनियर को 15042 वोट से पराजित किया है। यहां बीजेपी तीसरे स्थान पर रही है और रालोद चौथे नंबर पर रहा।
![]() |
अमरोहा के महबूब पर नरेंद्र मोदी की लहर का किसी तरह कोई प्रभाव नहीं हुआ. वे हर बार की तरह इस बार भी चुनाव जीत गए. |
अमरोहा विधानसभा का परिणाम :
1. महबूब अली (सपा) : 74713
2. नौशाद अली इंजीनियर (बसपा) : 59671
3. डॉ. कुंवर सैनी (भाजपा) : 45420
4. सलीम खां (रालोद) : 14132
5. शमीम अहमद (एआईएमआईएम) : 2861
6. मौ. शोएब (राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी) : 1050
7. मो. हसीन (निर्दलीय) : 786
8. शशि (निर्दलीय) : 497
9. मौ. रिज़वान (पीस पार्टी) : 384
10. यासिर अब्दुल्ला (निर्दलीय) : 235
11. भोले (बहुजन मुक्ति पार्टी) : 149
12. धर्मवीर सिंह सैनी (निर्दलीय) : 144
13. खुर्शीद अहमद (निर्दलीय) : 116
नोटा : 1219 वोट.
नोटा : 1219 वोट.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...