उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में गुर्जर समाज को प्रतिनिधत्व न दिये जाने से गुर्जर समाज में नाराजगी और रोष व्याप्त है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए यहां अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नेताओं की एक बैठक महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. जयपाल सिंह के आवास पर आयोजित हुई।
![]() |
डॉ. जयपाल सिंह बैठक में बोलते हुए. |
बैठक में बोलते हुए डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के समस्त गुर्जर समुदाय ने एकजुट होकर भाजपा को वोट किया। उन्होंने कहा कि बिरादरी के लोगों ने यह भी नहीं देखा कि भाजपा से किस जाति या बिरादरी का व्यक्ति मैदान में है। हमने इस सबसे ऊपर उठकर केवल भाजपा को ही मतदान किया। यही नहीं पांच विधायक भी विधानसभा में भाजपा को दिये। डॉ. सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हमने देशभर में भाजपा का ही समर्थन किया।
![]() |
बैठक में मौजूद लोग. |
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतना सब करने के बावजूद प्रदेश सरकार में गुर्जर समुदाय के एक भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह गुर्जर समाज के साथ भेदभाव है।
बैठक में योगी आदित्यनाथ को मुख्यंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर की गयी। साथ ही गुर्जरों को मंत्रीमंडल में स्थान देने की मांग की गयी।
बैठक में महाशय जयचंद सिंह, ओमकार सिंह प्रधान, धर्म सिंह सरपंच, मडूका सिंह, सुखवीर सिंह राणा, देवेन्द्र विधूड़ी, यतीन्द्र कटारिया, दुष्यंत भड़ाना, जगमाल सिंह, सुशील गुर्जर, अंकित गुर्जर, राजवीर भाटी, सूबे सिंह, काविन्द्र नागर आदि मौजूद थे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...