हसनपुर विधानसभा सीट : महेन्द्र खड़गवंशी कमाल अख्तर पर भारी पड़े

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को अपनी सीट गंवानी पड़ी है.
महेन्द्र खड़गवंशी कमाल अख्तर पर भारी पड़े
महेन्द्र खड़गवंशी (बीजेपी) और कमाल अख्तर (सपा).

हसनपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने अपना परचम फहराया है। अमरोहा जिले की चार में से तीन सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। पिछली बार के विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को अपनी सीट गंवानी पड़ी है। उन्हें भी ऐसी हार की उम्मीद नहीं होगी। भाजपा उम्मीदवार महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने कमाल अख्तर को 27770 वोट से पराजित किया। महेन्द्र को कुल 111269 मत प्राप्त हुए।

सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर को 83499 वोट मिले। जबकि बसपा यहां तीसरे नंबर की पार्टी बनी। उसके उम्मीदवार गंगासरन खड़गवंशी को केवल 51930 वोट ही मिल सके।

हसनपुर विधानसभा का परिणाम :
1. महेंद्र सिंह खड़गवंशी (भाजपा) : 111269
2. कमाल अख्तर (सपा) : 83499
3. गंगासरन खड़गवंशी (बसपा) : 51930
4. इंद्रजीत (अपना देश पार्टी) : 1283
5. नौशाद अली (एआईएमआईएम) : 1235
6. महावीर सैनी (रालोद) : 1034
7. लीला देवी (राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी) : 966
8. विजयपाल (आरपीआई ए) : 850
9. राजेन्द्र सिंह (निर्दलीय) : 787
10. विनय अग्रवाल (राष्ट्रीय लोकराज पार्टी) : 372
     नोटा : 1694  वोट.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...