यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रशासनिक बदलाव किये गये हैं। 84 आइएएस अफसरों को बदला गया है। 38 जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिये गये हैं। अमरोहा की डीएम शुभ्रा सक्सेना को हरदोई भेज दिया गया। उनकी जगह नवनीत सिंह चाहल को अमरोहा का नया डीएम बनाया गया है।
नवनीत सिंह चाहल 2010 में आइएएस में चयनित हुए थे। उनकी 76वीं रैंक आयी थी। वे मूलरुप से हरियाणा के जौली(सोनीपत) गांव के रहने वाले हैं। बीटेक इंजीनियर हैं तथा एमबीए किया है। आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज में सालाना 18 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसिज का इम्तिहान दिया। दूसरी बार में नवनीत को सफलता हासिल हुई।
![]() |
नवनीत चाहल. |
नवनीत सिंह 12वीं में टॉपर रहे हैं। इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने टेबल टैनिस में गोल्ड भी जीता। यानि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उन्हें महारथ हासिल है। उनके पिता सत्यपाल सिंह चाहल पानीपत की नेशनल फर्टिलाइजर लि. में अधिकारी हैं तथा माता परवीन चाहल गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत में इतिहास की लेक्चरर हैं।
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...