सोनाली फाउंडेशन के फाउंडर सेक्रेट्री व जुबिलेंट के डीजीएम सुनील दीक्षित हसनपुर के अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आये हैं। हसनपुर के गांव सतेड़ा की मढ़ैया में 29 मार्च को आग से गांव तबाह हो गया था। करीब 60 घर जलकर राख हो गये थे। इस अग्निकांड में 25 से अधिक पशुओं की मौत भी हुई थी।
![]() |
हसनपुर के अग्निकांड पीड़ितों को दरी व बैडशीट भेंट करते सुनील दीक्षित (मध्य). |
सोनाली फाउंडेशन की ओर से सुनील दीक्षित ने पीड़ित परिवारों की मदद की। ग्रामीणों को वस्त्र आदि का वितरण किया गया। उन्होंने 60 दरी व 60 बैडशीट अग्निकांड पीड़ितों को अपने हाथ से दीं। साथ ही उन्होंने यथा संभव मदद हेतु ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी लोकेन्द्र कुमार त्यागी, बूंदी सिंह, मौ. सलीम, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ हसनपुर.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...