धनौरा सामान्य महिला सीट हो -कुसुमलता गोयल

कुसुमलता गोयल एक शिक्षिका हैं तथा क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं.

शिक्षा के साथ विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक सरोकारों से जुड़ी कुसुमलता गोयल चाहती हैं कि मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष पद को इस बार सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए रखा जाये। उनका कहना है कि अभी तक पालिकाध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुआ। जबकि दो बार यहां ओबीसी महिलायें इस पद के आरक्षण का लाभ उठा चुकीं।

kusumlata-goel-dhanaura
कुसुमलता गोयल.
उन्होंने कहा कि नगर में सामान्य वर्ग में कई सुयोग्य, सामाजिक सेवाओं में संलग्न महिलायें हैं तथा कई उच्च शिक्षित भी हैं जिसमें से किसी न किसी को मौका मिल सकता है तथा वह पालिकाध्यक्ष का दायित्व बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकती है।

उन्होंने शासन से मांग की है कि इस बार मंडी धनौरा को सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाये। उल्लेखनीय है भाजपा से जुड़ी कुसुमलता गोयल भी पालिकाध्यक्ष पद की उम्मीदवारी चाहती हैं। वे एक शिक्षिका हैं तथा उनकी सेवानिवृत्ति में अधिक समय नहीं है। वे शिक्षा के साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं। वे धनौरा की महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष और रामजानकी मंडल में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा, स्वच्छता, आपसी सदभाव और नारी उत्थान के लिए समर्पित हैं। नगर की महिलाओं का उनकी ओर झुकाव दिखता है।

-टाइम्स न्यूज़ मंडी धनौरा.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...