पालिकाध्यक्ष चुनाव की उम्मीदवारी के लिए सबसे अधिक लोग दावेदारी कर रहे हैं। इसका मूल कारण जहां देश और प्रदेश दोनों स्थानों पर भाजपा की सरकार होना है वहीं नगर में भाजपा सबसे अधिक मजबूत जनसमर्थन में है।
![]() |
चौ. वीरेंद्र सिंह, चौ. सुरेन्द्र औलख, अनिल अग्रवाल, अशोक कश्यप, राहुल बंसल और कपिल गोयल. |
हालांकि अभी यह घोषित नहीं हुआ कि नगर किस वर्ग के खाते में जायेगा लेकिन अधिकांश लोग ऐसे हैं जो बी.सी. या एस.सी. में होने में बावजूद सामान्य में भी चुनाव लड़ाने को तैयार हैं। ऐसे में सिंबल लेने की होड़ में भी यहां भाजपा में प्रबल घमासान के आसार हैं। हरपाल सिंह एस.सी. और सामान्य में से किसी में भी हाथ दिखाने को तैयार हैं जबकि कई बी.सी. वर्ग वाले भी सामान्य में भी लड़ने को तैयार हैं।
कई उम्मीदवारों ने जनसंपर्क साधना शुरु कर दिया है। इनमें भाजपा, बसपा तथा सपा के साथ कई निर्दल उम्मीदवार भी हैं जिनमें पूर्व चेयरमेन रोहताश शर्मा, डा. आशुतोष भूषण शर्मा, अशोक कश्यप, मुन्ने मिस्त्री तथा जाफर मलिक के नाम शामिल हैं। वैसे लोगों की नब्ज टटोलने में सभी संलग्न हैं।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
सम्बंधित ख़बरें :
भाजपा में पालिकाध्यक्ष उम्मीदवारी के मजबूत दावेदार हैं हरपाल सिंह
बसपा से सोमवीर सिंह का नाम आगे करने को समर्थक मैदान में
कई मुस्लिम चेहरे बसपा के टिकट की कोशिश में
20 लोग तैयार बैठे हैं पालिकाध्यक्ष बनने को
नगर निकाय चुनाव की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें>>

Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...