भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष और कृष्णा जू.हा. स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण चौहान ने नगर के कूड़े को पालिका द्वारा एक निश्चित स्थान पर एकत्र करने के बजाय आबादी के आसपास सड़कों के किनारे फेंकने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि देशभर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का यह खुला उल्लंघन है।
![]() |
रामकृष्ण चौहान और हरपाल सिंह- |
क्लिक कर पढ़ें : ''ओवरब्रिज के नीचे गंदगी का साम्राज्य''-रामकृष्ण चौहान
रामकृष्ण चौहान ने कहा कि नगर के लोग गंदगी फैलाने से परहेज कर रहे हैं तथा कूड़ेदान आदि का घरों और घरों के बाहर भी प्रयोग कर रहे हैं। बहुत कम लोग जागरुकता से अनजान हैं जबकि पालिका की ओर से एक स्वच्छ शहर को गंदे शहर में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसके लिए सीधे-सीधे पालिकाध्यक्ष हरपाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया तथा कहा कि नगर के लोग उन्हें माफ नहीं करने वाले। इसी के साथ उन्होंने पालिकाध्यक्ष को चुनौती भी दी कि वे नगर को कूड़ा मुक्त करें और कूड़े को ट्रंच ग्राउंड में डलवायें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ नगर से संगठन के मोरचे तक अभियान छेड़ेंगे।
साथ में पढ़ें : पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे चेयरमेन हरपाल सिंह
सम्बंधित ख़बर : पीएम के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने पर तुले चेयरमेन हरपाल
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...