अमरोहा के पूर्व एसपी संजीव त्यागी के पिता की गुरुवार सुबह गोली लगने से मौत हो गयी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संजीव त्यागी के पिता ईश्वर त्यागी की उम्र करीब 70 वर्ष थी। वे गाजियाबाद के कविनगर में परिवार सहित रहते थे। छोटा बेटा उनके साथ रहता था। उसपर आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छोटे बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। तुरंत ईश्वर त्यागी को खून से लथपथ लेकर उनके परिजन अस्पताल के लिए निकले जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से छोटा बेटा फरार बताया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी।
संजीव त्यागी अमरोहा में एसपी के पद पर तैनात रहे थे। उनकी जगह शिव शिंपी चिनप्पा की तैनाती हुई थी। चिनप्पा का भी यहां से स्थानांतरण हो गया है।
-टाइम्स न्यूज.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...