भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला संयोजक डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ग्राम नजरपुर राजपूत डिडौली मंडल के सेक्टर-2 में प्रवास करते हुए मुनेन्द्र सिंह बूथ संख्या 208 अध्यक्ष की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया। उस दौरान वूथ संख्या 207 अध्यक्ष रामफल सिंह, वूथ संख्या 209 अध्यक्ष श्यामलाल आदि को साथ लेकर घर-घर महासंपर्क करते हुए झण्डा व 'मेरा घर भाजपा का घर’ का स्टीकर लगाया।
![]() |
पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला संयोजक डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति. |
इस मौके पर मुनेन्द्र चौहान, उत्तम सिंह चौहान, बीर सिंह, अहसास अली, बलवीर जी, बलराज सिंह, लोकेन्द्र, विजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...