ब्रिटेन में चुने गये दो सिख सांसद, प्रीत गिल बनी पहली महिला सिख सांसद

2011 की जनगणना के अनुसार ब्रिटेन में सिखों की आबादी 4 लाख 32 हजार 429 है.

ब्रिटेन की संसद में दो सिख सांसद पहुंचे हैं। प्रीत गिल पहली सिख महिला सांसद चुनी गयी हैं। वहीं तनमनजीत सिंह चुनाव जीतने वाले पहले पगड़ीधारी सिख बने हैं। दोनों लेबर पार्टी से चुनाव जीते हैं।

प्रीत गिल के पिता बस ड्राइवर थे। अपने पिता की वजह से वे राजनीति में आयीं। वे 6917 से चुनाव जीतीं और उन्हें कुल 24124 वोट मिले हैं। वे बर्मिंघम एजबेस्टन से पढ़ी हैं। वे स्थानीय पार्षद भी रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रीत गिल छा गयी हैं। उन्हें हर ओर से शुभकामना संदेश दिये जा रहे हैं।

preet_gill_tanmanjeet_singh_sikh

तनमनजीत सिंह ने स्लो सीट से 720 वोटों से चुनाव जीता है। उनका परिवार पंजाब के फगवाड़ा में रहता था। उनका नाता जालंधर के रायपुर गांव से है। शुरुआती शिक्षा जालंधर से की और बाद में लंदन और ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनके पिता जसपाल सिंह ब्रिटेन में भवन निर्माण कंपनी चलाते हैं। वे ग्रेवसैंड के सबसे बड़े गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार के प्रमुख भी हैं।

तनमनजीत सिंह 2011 में ग्रेव्सहैम से मेयर चुने गये हैं। वे उस समय यूरोप में सबसे कम उम्र के सिख चुने गये थे। 2015 में वे सांसद का चुनाव हार गये थे।

2011 की जनगणना के अनुसार ब्रिटेन में सिखों की आबादी 4 लाख 32 हजार 429 है। इस चुनाव में भारतीय मूल के 12 सांसद चुनाव जीते हैं जबकि पिछली बार 10 सांसद चुनाव जीते थे।

-टाइम्स न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...