किसानों के आंदोलन की आग मध्य प्रदेश में हुये गोली कांड के बाद से पूरे देश में फैल रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली में राष्ट्रीय किसान महासंघ की एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 16 जून को देश भर में किसान हाइवे जाम करेंगे। इसमें देश भर से 62 किसान संगठन शामिल हुए थे।
भाकियू(असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार ने जो किसानों के साथ किया उससे किसान बेहद आक्रोश में हैं। इसलिए सभी किसान संगठन दिल्ली में एकजुट हुए। 16 तारीख को पूरे देश में चक्का जाम किया जायेगा। किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए और उन्हें ही जेल भेजा जा रहा है। वे गोली खाकर मर रहे हैं और सरकार उन्हें सलाखों के पीछे डाल रही है। हर प्रदेश का किसान बुरे हाल में है। सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी। एक साथ पूरे देश में हाइवे जाम किया जायेगा।
![]() |
दिल्ली में 62 किसान संगठनों की बैठक हुई. |
मध्य प्रदेश में आंदोलन के दौरान 6 किसानों को गोली मारी गयी थी। उनकी मौत हो गयी थी जबकि कई किसान घायल हुए थे।
-टाइम्स न्यूज़ मुरादाबाद.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...