'किसानों की शिकायत का जवाब गोली से दिया जा रहा है’

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन भाजपा की कमजोर नीतियों की वजह से हुआ है.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यानि माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की शिकायतों के बजाय जवाब में गोलियां दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में किसान की हालत दयनीय हुई है। इसलिए वह आंदोलन को मजबूर हुआ है।

sitaram_yechuri

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोशिल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते हुए कहा कि किसान जब उत्पादन बढ़ा रहे हैं, ऐसे में व्यापारियों के लिए कीमत कम रखने के लिए सस्ते आयात की अनुमति देना सरकार का किसान विरोधी कदम है।

जब कृषि मंत्री पर फेंके गये अंडे..

येचुरी ने आगे लिखा है कि जरूरी बात यह है कि हम किसानों को उनके श्रम और उत्पाद की पर्याप्त कीमत नहीं दे रहे। भाजपा इसके स्थान पर उनकी शिकायतों का जवाब गोलियों से दे रही है।

'किसान की पीठ पर पड़े डंडे की चोट मेरी पीठ पर लगती है’

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन भाजपा की कमजोर नीतियों की वजह से हुआ है। एमएसपी कम है और मोदी सरकार ने राज्य स्तरीय बोनस बंद कर दिया है।

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, बिहार, यूपी, पंजाब आदि राज्यों में किसानों ने कर्ज माफी आवाज उठायी है। यूपी में किसानों की कर्ज माफी का केवल ऐलान हुआ, कर्ज माफी हुई नहीं है।

-टाइम्स न्यूज.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...