लंदन में आतंकी हमला हुआ है। लंदन ब्रिज पर एक वैन पैदल लोगों पर चढ़ गयी। इससे कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही उसके आसपास के इलाके बरो मार्केट में चाकू से हमला भी किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। आज भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी होने जा रहा है।
बीबीसी के अनुसार चाकू हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि तीन हथियारबंद संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पूरे लंदन में पुलिस सतर्क हो गयी है। वह चश्मदीदों से बात कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीन अलग-अलग घटनाये हुई हैं।
लंदन ब्रिज पर आवाजाही रोक दी गयी है। बसों के रुट डायवर्ट किये जा रहे हैं। लंदन ब्रिज के आसपास के इलाके को भी खाली कराया गया है।
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वैन को एक पुरुष चला रहा था। वैन की गति पचास मील प्रतिघंटा से अधिक बतायी गयी है। वैन लोगों को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ से टकरा गयी थी।
ब्रिटेन में बीते तीन महीनों में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं :
1. वेस्टमिंस्टर हमला : मार्च में वेस्टमिंस्टर में लोगों पर कार चढ़ाए जाने और उसके बाद चाकूबाज़ी की घटना में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए थे.
2. मैनचेस्टर आत्मघाती हमला : 22 मई को मैनचेस्टर में अमरीकी पॉप गायिका एड्रियाना ग्रैंड के कंसर्ट के बाद मैनचेस्टर एरिना के मुख्य द्वार पर आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी.
3. अब लंदन ब्रिज पर वैन पैदल लोगों पर चढ़ गयी. बरो मार्केट में चाकू से हमला भी किया गया.
-टाइम्स न्यूज़.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...