रामदेव ने बांधे तारीफ के पुल : 'योगी का शरीर लचीला और मन हठीला है’

जो गौरव मोदी ने योग को दिया, योगी को शासन देकर आध्यात्म को दिया.

उत्तर प्रदेश की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग किया।

ramdev_yogi_adityanath_doing_yoga

इस दौरान बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री की तारीफ के पुल बांधने भी शुरु कर दिये। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सबसे बड़ा कर्मयोगी बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि योगी का शरीर लचीला और मन हठीला है। योग सिखाता है- हम ही मोहम्मद, हम ही गीता हैं। शुद्ध हुआ, तो बुद्ध हुआ।

बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ 18 घंटे कर्मयोग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने राजधानी का गौरव बढ़ाया है। जो गौरव मोदी ने योग को दिया, योगी को शासन देकर आध्यात्म को दिया।

इस कार्यक्रम में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

-टाइम्स न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...