प्रजापति महासभा की बैठक में प्रजापति समाज को एक साथ आने के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने कहा कि संगठित होकर ही हम मजबूत हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डा. उत्तम सिंह प्रजापति को प्रजापति महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उमेश चंद प्रजापति(प्रदेश महासचिव), राजपाल सिंह(कोषाध्यक्ष), नवनीत कुमार गोला(प्रदेश सचिव), महेन्द्र सिंह प्रजापति(सचिव), महावीर सिंह प्रजापति(प्रदेश उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया और सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
इनके साथ ही 45 जिलों के जिलाध्यक्षों का भी शपथ ग्रहण हुआ जिनमें शीशराम प्रजापति(बिजनौर), रामपाल तोमर प्रजापति(बुलंदशहर), भुवनेश प्रजापति(संभल), राजवीर प्रजापति(बागपत) शामिल रहे।
प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश प्रजापति ने कहा कि समाज को एकसाथ मिलकर काम करना होगा तभी हम एक मजबूत शक्ति बन सकते हैं। प्रगति करने के लिए ऐसा करना बहुत जरुरी है, वरना हम पिछड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव त्याग कर आगे बढ़ना चाहिए तभी तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सिंह प्रजापति और संचालन उमेश चन्द्र प्रजापति ने किया।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...
Tags:
gajraula news